{"_id":"6a84bc084c68f58f04045b8f","slug":"roadways-bus-trips-to-be-increased-for-three-days-during-raksha-bandhan-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139140-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रक्षाबंधन पर तीन दिन के लिए रोडवेज बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रक्षाबंधन पर तीन दिन के लिए रोडवेज बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे
Wed, 19 Aug 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। रक्षाबंधन पर तीन दिन के लिए संभल-मुरादाबाद के बीच चलने वाली 32 रोडवेज बसों का एक-एक फेरा बढ़ाया जाएगा। रोडवेज बस स्टेशन के कार्यवाहक प्रभारी शंकर पाल ने बताया कि हर पांच मिनट के बाद बस मिलेगी। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे पांच से छह भी किए जाएंगे।
संभल से मुरादाबाद के लिए 32 रोडवेस बसें चलती हैं। इसके अलावा तीन बसें मेरठ के लिए चलती हैं, जो सुबह में सात बजे, आठ बजे और दोपहर में जाती है। पौने सात बजे और सवा सात बजे अलीगढ़ के लिए भी बस सेवा है। इसके अलावा 7:30 बजे आगरा के लिए भी बस है। इसके अलावा कैराना और बुलंदशहर के लिए भी बस सेवा है।
कार्यवाहक रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी शंकर पाल ने बताया कि संभल से मुरादाबाद के लिए एक बस प्रतिदिन चार फेरे लगाती है। रक्षाबंधन पर तीन दिन के लिए बसों के फेरे चार से बढ़ाकर पांच कर दिए जाएंगे, जिससे महिलाओं को यात्रा करने में बाधा न हो।