सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Accident during Ganga dip on Somvati Amavasya; two cousins drowned one died

Sambhal: सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, दो मौसेरे भाई डूबे; एक की मौत, दूसरा लापता

संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नाैर Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 15 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए नरौरा आए फिरोजाबाद के नगला तुलसी निवासी दो मौसेरे भाई गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने एक को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। दूसरे की तलाश जारी है। 

Sambhal: Accident during Ganga dip on Somvati Amavasya; two cousins drowned one died
गुन्नाैर में युवक की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने आए दो मौसेरे भाई गंगा में डूब गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।




जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र स्थित गांव नगला तुलसी निवासी अजित कुमार (18) रविवार रात अपनी मां ओमा देवी, बहन डौली, मौसेरे भाई मनीष (17), मौसी भूरी देवी तथा गांव के करीब 90 लोगों के साथ ट्रक से गंगा स्नान के लिए नरौरा पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अजित और मनीष स्नान करने के लिए गंगा में उतरे। बताया जाता है कि नहाते-नहाते दोनों युवक पुल के नीचे बने टापू की ओर पहुंच गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई।

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजित कुमार को गंगा से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मनीष का कोई सुराग नहीं लग सका। गोताखोर और राहत-बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed