{"_id":"6a34574346d9769d300d8b69","slug":"hanumangarhi-road-in-dilapidated-condition-open-manhole-also-poses-a-danger-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130231-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हनुमानगढ़ी रोड जर्जर, खुला मैनहोल भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हनुमानगढ़ी रोड जर्जर, खुला मैनहोल भी खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौसी। हनुमानगढ़ी रोड की हालत काफी जर्जर है। वहीं इसी मार्ग पर एक बड़ा मैनहोल काफी समय से खुला हुआ है जो हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग व दुकानदार लंबे समय से सड़क निर्माण और मैनहोल को ढकने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
नगर पालिका के मोहल्ला हनुमागढ़ी रोड पर बिजली घर से हनुमान मंदिर तक सड़क की हालत काफी जर्जर है। बिजली घर के सामने आधी सड़क ही कट गई है। जिससे यहां आए दिन ई-रिक्शा पलटते रहते हैं और दोपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। पूरी सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं यहां पिछले दिनों पालिका ने नाला निर्माण कराया था। बिजली घर पर नाला बंद है। जिससे नाले में गंदगी जमा रहने से बदबू फैलती है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि नाले काफी चौड़े हैं। जिससे बदबू फैलती है। दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। इस संदर्भ में जब ईओ सत्येंद्र चाहर से सीयूजी नंबर पर बात की तो उन्होंने कहा कि अभी पूछ कर बताते हैं। इसके बाद कॉल रिसीव ही नहीं हुई।
विज्ञापन
-- -- -- --
शिकायतों के बावजूद ढका नहीं गया मैनहोल
हनुमानगढ़ी रोड पर ही एक मैनहोल काफी समय से खुला हुआ है। उस पर ढक्कन नहीं लगा है। मैनहोल भी इतना बड़ा है कि उसमें बाइक का पूरा पहिया समा जाएगा। पिछले दिनों स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने पर पालिका ने मैनहोल में सीमेंट का पटला खड़ा कर दिया था। जिससे लोगों को खुला मैनहोल नजर आ जाए। अब वह पटला भी मैनहोल में समा गया है। बारिश का सीजन सिर पर है। बारिश में जलभराव के दौरान खुला मैनहोल नजर नहीं आएगा और हादसा हो सकता है।
-- -- -- --
बोले लोग...
मेरी दुकान के पास ही मैनहोल खुला हुआ है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं सड़क भी जर्जर हालत में है। कोई सुनवाई नहीं हो रही।
राम सिंह, दुकानदार, हनुमानगढ़ी रोड
-- -- -
यहां सड़क जर्जर होने के साथ ही नाला खुला हुआ है। जो आगे से बंद है। जिससे बदबू फैलती है। दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। नाले की सफाई होनी चाहिए।
मनोज कुमार, दुकानदार, हनुमानगढ़ी रोड
-- --
मैं ई-रिक्शा चलवाता हूं। आए दिन सड़क के गड्ढों में ई-रिक्शा पलट जाते हैं। काफी नुकसान हुआ है। मैंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जेई टेंडर होने की बात कह कर टाल मटोल कर देते हैं।
अंकुर शर्मा, स्थानीय निवासी, हनुमानगढ़ी
-- --
मेरी यहां दवा की दुकान है। दुकान के सामने ही सड़क काफी जर्जर हालत में है। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नाले की सफाई न होने से बदबू फैलती है। संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
किशनवीर सिंह, दुकानदार, हनुमानगढ़ी रोड
-- -- -- -
पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय के पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने बताया कि बिजली के खंभे रास्ते में आने के कारण नाला निर्माण अटका हुआ है। नाला निर्माण के बाद सड़क का निर्माण कराया दिया जाएगा। सड़क प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास हो गया है। मैनहोल पर ढक्कन एक-दो दिन में लगवा दिया जाएगा।