सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman killed by a brick blow during a dispute

Sambhal News: आपसी विवाद में हुए झगड़े में ईंट मारकर महिला की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by a brick blow during a dispute
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में बृहस्पतिवार की शाम बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद में हुए झगड़े में ईंट मार कर महिला चमन (45) की हत्या कर दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव बहजोई सीएचसी भेज दिया। जहां से शव पोस्टमार्टम को भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। देर शाम एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

चमन की भाभी साइन ने बताया कि गांव मई निवासी मल्लू खां खेती किसानी कर परिवार पाल रहा है। उसके पांच बेटी और एक बेटा है। 14 वर्षीय बेटा सनी सबसे छोटा है। घटना के वक्त मल्लू खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। बृहस्पतिवार को गांव में ही रहने वाले चमन के बहनोई हसीन को करंट लग गया था। उनका चंदौसी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शाम चार बजे करीब साइन और चमन परिवार के लोगों के साथ हसीन को देखने के लिए अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे करीब चमन की बेटी मंतशा पास ही अपने प्लाॅट पर गोबर डालने जा रही थी। इसी बीच पड़ोसी मुख्तार व रजिया नाम की महिला ने मंतशा पर कुछ टिप्पणी कर दी। जिससे मंतशा का उनसे झगड़ा हो गया। इसी दौरान चमन भी अस्पताल से लौट आई और झगड़ा होता देख वह बीच बचाव कराने पहुंच गई। आरोप है कि पड़ोसी अपने मकान की छत पर चढ़ गए और छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। सीने पर ईंट लगने से महिला चमन वहीं गिर गई। उसके सीने पर गुम चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पड़ोसी फरार हो गए। परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाल संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में महिला को बहजोई सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बहजोई सीएचसी पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।
--------
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उठाए नमूने
महिला चमन की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुला ली। रात साढ़े नौ बजे के बाद पहुंची टीम ने नमूने लिए। मौके पर पड़ी चप्पल, ईंट आदि को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
------
पहले भी कई बार हो चुका है विवाद
चमन के भतीजे फुरकान ने बताया कि जब भी उनके परिवार के लोग गोबर डालने के लिए प्लाॅट पर जाते हैं। पड़ोसी उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसी बात को लेकर पहले भी कई भी झगड़ा हो चुका है। आज भी इसी बात पर हुए झगड़े में चाची चमन की जान ले ली।
------
कोतवाली पुलिस को शाम साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक महिला की ईंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। बताया गया कि मुख्तार के व्यक्ति और महिला रजिया के द्वारा मृतका की बेटी मंतशा से मारपीट की गई। बचाने आई मां की बीच बचाव के दौरान ईंट लगने से मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed