सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man set himself on fire in front of Dhanari police station and suffered burn injuries.

Sambhal News: धनारी थाने के सामने युवक ने खुद को आग लगाई, झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man set himself on fire in front of Dhanari police station and suffered burn injuries.
विज्ञापन
धनारी(संभल)। थाने के मुख्य गेट के सामने बृहस्पतिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस हिरासत में अपने भाई को बचाने के लिए युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया है।


थाना क्षेत्र के गांव बगढेर में बुधवार की रात झगड़ा होने की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस गांव के लखपत सिंह और भारत सिंह को थाने ले आई थी। दिन भर थाने में बैठाने के बाद शाम को दोनों का चालान करने की कार्रवाई की जा रही थी। तभी दोनों लोगों के परिवार वाले थाने पहुंच गए और उन्हें निर्दोष बताते हुए रिपोर्ट दर्ज न करने का अनुरोध पुलिस से किया। पुलिस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लखपत सिंह के भाई मोरध्वज ने थाने के गेट के सामने पेट्रोल कर खुद को आग लगा ली। आग की लपटें उठते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने आग बुझाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। कुछ लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

सीओ बहजोई स्तुति सिंह ने बताया कि युवक की हालत सामान्य बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-------------------
धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम बगढेर में बुधवार की रात झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था। इसी दौरान मोरध्वज नामक युवक ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की आशंका में खुद को आग लगा ली, जिसे थाने के पुलिस वालों ने बचाया। वह 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस गया है, जिसका उपचार चल रहा। अभी तक बुधवार रात हुए झगड़े और आज के घटनाक्रम को लेकर कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed