सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Minister of State honored farmers who had performed exceptionally well.

Sambhal News: राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State honored farmers who had performed exceptionally well.
विज्ञापन
बहजोई। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस्लामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सात लाभार्थियों को संपूर्ण मातृ आहार एवं सक्षम पोषण किट वितरित की गई।

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान सरस्वती वंदना एवं लोक गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार राजू, पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी तथा भाजपा महामंत्री मनोज कठेरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रचना यादव ने किया।
इस बीच विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा खेत तालाब योजना के तहत पांच किसानों, प्राकृतिक खेती के तीन लाभार्थियों, केसीसी के दो लाभार्थियों, तीन एफपीओ लाभार्थियों तथा अधिक फसल उत्पादन करने वाले तीन किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed