सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   School Chalo Abhiyan will start from April 1, children will be welcomed with Roli-Tika.

Sambhal News: एक अप्रैल से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, रोली-टीका लगाकर होगा बच्चों का स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
School Chalo Abhiyan will start from April 1, children will be welcomed with Roli-Tika.
विज्ञापन
चंदौसी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलो अभियान को इस बाल उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है। अभियान के पहले दिन विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाकर बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा और उन्हें मिठाई भी वितरित की जाएगी।
Trending Videos

विभाग की ओर से सभी विद्यालयों को साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट के विशेष निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों को गुब्बारों, झंडियों और बैनरों से सजाया जाएगा, ताकि बच्चों और अभिभावकों को आकर्षित किया जा सके। नए प्रवेश लेने वाले बच्चों के स्वागत को यादगार बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने इस अभियान को दो चरणों-अप्रैल और जुलाई में संचालित करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को 2500 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रचार-प्रसार, बैनर, जलपान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
बीईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार स्कूल चलो अभियान को उत्सव के रूप में मनाकर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नामांकन में वृद्धि करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed