{"_id":"69cd7c06517ce092c30c4deb","slug":"schools-were-filled-with-children-rallies-were-taken-out-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133755-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बच्चों से गुलजार हुए स्कूल... निकाली गईं रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बच्चों से गुलजार हुए स्कूल... निकाली गईं रैलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में बुधवार को स्कूल खुल गए। हंसते-खेलते बच्चे पहुंचे तो स्कूल की बगिया गुलजार हो उठी। उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान अलग-अलग नामांकन की जागरूकता के लिए रैली निकाली गई।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में शिक्षा का संदेश देते हुए सभी छात्र-छात्राओं ने नामांकन जागरूकता रैली निकाली। इसमें शत-प्रतिशत नामांकन कराने का संकल्प लिया गया। एआरपी संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कहा कि हम अपने और अपने पड़ोस में रहने वाले बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराएं, ताकि वे बच्चे भी पढ़ लिखकर अपने समाज को अच्छा बना सकें और स्वयं भी अच्छे नागरिक बन सकें।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अतुल कुमार शर्मा ने कहा कि हम शिक्षा के माध्यम से ही अंधकार रूपी दानव का विनाश कर सकते हैं और अज्ञानता का मुंह कुचलकर अपने राष्ट्र का उत्थान कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक तृषा लोधी, नोडल शिक्षक सेवाराम सिंह, सीमा चौधरी, श्यामभवी मिश्रा, उपासना चौधरी, विष्णु कुमार, मामराज, देववती, अनीता रानी, मनीष जोशी, रेखा आदि रहे।
गांव पवांसा में स्थित जूनियर हाई स्कूल प्राथमिक विद्यालय द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल कन्या पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इंचार्ज अध्यापिका बबीता ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। पहले दिन तीनों परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों ने बच्चों के चंदन तिलक लगाकर गुलाब के फूलों की पुष्प वर्ष के बाद विद्यालय में प्रवेश कराया।
इस दौरान जूनियर हाईस्कूल की बबीता, सरिता चौहान, जूनियरहाई स्कूल कन्या पाठशाला की गायत्री वार्ष्णेय, हर्षना शर्मा, प्रियंका सिंह, स्वाति शर्मा आदि रहीं। संचालन अवध प्रताप सिंह राघव ने किया।
Trending Videos