{"_id":"69d41a6d695d2fba8509decd","slug":"elderly-scooter-rider-dies-after-being-hit-by-a-speeding-bike-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128323-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जारई रोड स्थित तहसील के पास दोपहर तीन बजे करीब तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार सीकरी गेट निवासी वृद्ध शकील अहमद (70) की मौत हो गई। परिजन सीएचसी से बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए। वहीं पुलिस कार्रवाई की बात कहते हुए परिजनों को समझाने के प्रयास किया और पंचनामा भरकर में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक के पुत्र उस्मान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सोमवार की दोपहर तीन बजे घर से खाना खाकर तहसील के काम से गए थे। उसके बाद तहसील से आगे कुछ दूरी पर स्कूटी में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पिता शकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में पास ही के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां से सीएचसी भेज दिया। इसके बाद सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सक ने पिता शकील को देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिससे पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
Trending Videos