सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tableaux captivated the audience during the saffron procession, and flowers were showered.

Sambhal News: भगवा यात्रा में झांकियों ने मन मोहा, हुई पुष्प वर्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tableaux captivated the audience during the saffron procession, and flowers were showered.
विज्ञापन
संभल। श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद की ओर से भगवा यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल झांकियों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवा यात्रा का स्वागत किया गया।
Trending Videos

मोहल्ला बरेली सराय में स्थित प्रेमशंकर वाटिका से भगवा यात्रा का शुभारंभ हुआ जो मुख्य बाजार से होते हुए आर्य समाज महिला मंडल मंदिर तक निकाली गई। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कई सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने अभिनंदन किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, वैश्य एकता मंच सहित अन्य संगठनों का विशेष योगदान रहा। गुरुद्वारा कमेटी के कुलवीर सिंह द्वारा भगवा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर ने सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने धर्म की रक्षा पर जोर दिया और सनातन धर्म को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान नीरज रस्तोगी, गौरव प्रताप, अमित वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष आशु गर्ग, मोहित, विजय चौधरी, हर्षित शर्मा, अनुराग गुप्ता, पुष्कल गुप्ता आदि रहे। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहे।
000000
व्यापार मंडल ने की पुष्प वर्षा
संभल। भगवा यात्रा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संभल की तहसील इकाई ने योगदान रहा। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जनपद के चेयरमैन गौरीशंकर चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान अध्यक्ष हर्षित शर्मा, प्रतीक गुप्ता, अजय अग्रवाल, वैभव छाबड़ा, अंकित गुप्ता, पुष्कल गुप्ता, अक्षय गुप्ता, अर्चित गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed