सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teams leave for fogging and spraying of anti-larvae

Sambhal News: फॉगिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए टीमें रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teams leave for fogging and spraying of anti-larvae
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए बुधवार से विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस अभियान में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी।
Trending Videos



इसी क्रम में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान की शुरुआत की गई। नगर पालिका के गांधी पार्क स्थित अस्थायी कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. हरविंद्र सिंह और अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने कर्मचारियों को हैंड स्प्रे मशीन, स्प्रे टैंकर और फॉगिंग मशीन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि यह अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसमें वेक्टर जनित रोगों, संचारी बीमारियों और इंसेफेलाइटिस की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ईओ धर्मराज राम ने बताया कि शहर में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रियंका सिंह ने सफाई नायकों और वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिए कि बदलते मौसम और असमय बारिश के कारण जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सभी वार्डों में नालों और नालियों की नियमित सफाई, किनारों की घास कटाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कार्य लगातार कराया जाए। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी, वार्ड सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed