सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The ARTO will receive its own building by July.

Sambhal News: एआरटीओ को जुलाई तक मिल जाएगा अपना भवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The ARTO will receive its own building by July.
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर स्थित गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यालय बनने से जिलेभर के लोगों को सहूलियत मिलेगी। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी का कहना है कि बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। जुलाई माह में कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।
Trending Videos

दरअसल, जिला प्रशासन ने बहजोई मार्ग पर गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय के लिए करीब 28 बीघा भूमि चिह्नित की थी। एआरटीओ कार्यालय निर्माण के लिए शासन ने 10.73 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति देते हुए दो करोड़ का बजट आवंटित किया था। बाद में और बजट मिलता रहा और निर्माण होता रहा। हालांकि, मार्च माह से बजट नहीं मिला लेकिन निर्माण कार्य जारी है। मई 2024 में कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस में कार्यालय का निर्माण शुरू किया था। एक साल में यह लगभग बनकर तैयार है। सिर्फ प्लास्टर का काम बाकी है, जो इन दिनों चल रहा है। एआरटीओ ने बताया कि बजट समय से मिल गया तो जुलाई माह में कार्य पूरा हो जाएगा। भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed