{"_id":"6a21e7f82d289236640caf76","slug":"work-begins-to-interconnect-two-ponds-to-tackle-waterlogging-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129829-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जलभराव से निपटने को दो तालाबों को आपस में जोड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जलभराव से निपटने को दो तालाबों को आपस में जोड़ने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबराला। नगर पंचायत द्वारा बरसात से पहले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर के नालों और नालियों का पानी तालाब तक पहुंचाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मंडी समिति के पीछे स्थित दो तालाबों को आपस में जोड़ने के लिए खोदाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दौरान कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी रहती थी। इसके समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुए तालाबों और नालों की सफाई व खोदाई शुरू कराई है।
मंडी समिति के पीछे स्थित दोनों तालाबों के बीच करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी है। अब इन्हें नाले के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जिससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाला पानी सीधे तालाबों तक पहुंच सकेगा। पहले इन तालाबों में केवल वर्षा का पानी और आसपास के घरों का पानी ही एकत्रित होता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद नगर के लगभग 40 प्रतिशत हिस्से का पानी यहां पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
इस योजना का लाभ विशेष रूप से कल्लू नगला, लोहिया कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी समेत आसपास के कई मोहल्लों के निवासियों को मिलेगा, जहां बरसात के दौरान जलभराव की समस्या अधिक रहती है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी ने बताया कि नगर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर का पानी वर्धमान नदी क्षेत्र, राजघाट रोड स्थित आईटीआई के पीछे, मंडी समिति के पीछे बने तालाबों सहित अन्य जल निकासी स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही नगर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तालाबों और नालों की खोदाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है और बरसात शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।

Trending Videos