{"_id":"6a135ee70da31266310c3296","slug":"the-polytechnic-entrance-examination-will-be-held-from-june-2-to-june-9-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129537-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो से नौ जून तक होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो से नौ जून तक होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौसी। राजकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी जेईई) दो से नौ जून के बीच प्रस्तावित है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) माध्यम से तीन पालियों में होगी। प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले में स्थित एकमात्र राजकीय पॉलीटेक्निक चंदौसी में बदायूं रोड पर संचालित है। यहां सिविल, केमिकल और प्रिंटिंग ट्रेड में 75-75 सीटें निर्धारित हैं, जबकि लेटरल एंट्री के तहत 14 अतिरिक्त सीटें भी उपलब्ध हैं। पॉलीटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई थी। इस बार पॉलीटेक्निक में करीब 2700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार परीक्षा सुबह आठ से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शाम चार बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) माध्यम से कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर मॉक टेस्ट दे सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षा प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी।
संस्थान की एचओडी वरश्री गंगवार ने बताया कि परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, प्रवेश पत्र जल्द ही परिषद की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जहां से अभ्यर्थी उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

Trending Videos