{"_id":"69f50cf06485c31b1607f048","slug":"the-story-of-hayatnagar-east-high-tension-power-lines-looming-over-homes-no-roads-no-water-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-134847-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हयातनगर पूर्वी की कहानी... घरों के ऊपर हाईटेंशन लाइन के तार, सड़क, न पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हयातनगर पूर्वी की कहानी... घरों के ऊपर हाईटेंशन लाइन के तार, सड़क, न पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला हयातनगर पूर्वी के निवासियों के सामने कई समस्याएं हैं। यह मलिन बस्ती है। जहां घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं। जबकि यहां की सड़क भी सालों से जर्जर पड़ी है और पानी की भी परेशानी है। शिकायत के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तारों से हादसों का डर बना रहता है। अब आंधी, तेज हवा चलने का सिलसिला जारी है तो हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। बताया कि जरा सी हवा चलने पर तारों के आपस में टकराने पर चिंगारी निकलती है। लोगों का दावा है कि- यह समस्या एक दो साल पुरानी नहीं है, बल्कि कई दशकों से चली आ रही है। कई बार इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
वहीं, मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं के नाम पर भी खानापूर्ति की जा रही है। न सड़क सही से बनाई गई है और न पीने के लिए स्वच्छ पानी का इंतजाम है। सड़कों में गड़्ढे बने हुए हैं।
0000
यह बोले लोग
बिजली के तार झूलते रहते हैं। जरा से स्पार्किंग होने वाली चिंगारी निकलती है। इससे कई बार हादसे हुए हैं। कई लोगों को करंट भी लगे हैं। कई बंदर भी मर चुके हैं। इसकी शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
सुभाष, स्थानीय निवासी
0000
बिजली के तारों की समस्या कई दशक है। इसका समाधान आज तक नहीं हो सका है। तारों के लटकने की बजह से छतों पर नहीं जा पाते हैं।
लौंगश्री, स्थानीय निवासी
0000
मोहल्ले में 15-20 साल से रोड टूटा हुआ है। धूल उड़ती रहती है। बाइक चलती हैं तो हादसों का डर रहता है। कई बार बाइक फिसल भी जाती है। इससे लोग घायल होते रहते हैं।
सरफराज आलम, स्थानीय निवासी
000
पाइप लाइन टूटी हुई है। गंदे पानी की आपूर्ति मिलती है। मोहल्ले में हैंडपंप खराब हैं। मलिन बस्ती में इस तरह की सुविधाएं, किसी नरकीय जिंदगी से कम नहीं हैं। इनका समाधान होना चाहिए।
रामकिशोर, स्थानीय निवासी
000
रहने के लिए आवास नहीं है। कई बार आवेदन किया है। हमारे पास न कोई जमीन है और पक्का मकान। परिवार को मेहनत मजदूरी करके पाल रहे हैं। इसलिए आवास की दरकार है।
रमेश, स्थानीय निवासी
000
कच्चा मकान है। बारिश में रहना मुश्किल हो जाता है। पक्के मकान की आस है। कई बार आवेदन कराया है। इसके बाद जांच पड़ताल हुई है लेकिन लाभ नहीं मिल सका है।
रानी, स्थानीय निवासी
000
सड़कों का टेंडर हो गया है। जल्द निर्माण शुरू होगा। पानी की लीकेज की समस्या खंभा लगवाना के दौरान हुई है। इसे भी सही कराया जा रहा है।
अमन वर्मा, जेई, नगर पालिका, संभल
000
लाइन पहले से है। वहां मकान बाद में बनाए गए। इस कारण समस्या हो रही है। फिर भी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
रघुनाथ तित्तल, एक्सईएन, विद्युत, संभल
Trending Videos