सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The tableaux included in the procession captivated the hearts

Sambhal News: शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मोहा मन

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The tableaux included in the procession captivated the hearts
गुन्नौर में आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा का नजारा। संवाद
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बा में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया।
Trending Videos

भीम ज्योति बहुजन सेवा समिति के अध्यक्ष सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि यह 135वीं शोभायात्रा है, जिसे हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ निकाला जाता है। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोभायात्रा में रविदास, मिसाइल मैन, वतन के रखवाले, डॉ.भीमराव आंबेडकर, संविधान पुस्तक आदि समेत कई झांकियां एवं बैंड बाजे शामिल थे। यह शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला टंकी से शुरू होकर ब्लॉक पर होते हुए कोतवाली, मोहल्ला जुलापुरा और तहसील रोड, सदर बाजार, मोहल्ला सराय से होकर बिजली घर पर जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह, जूलियस सीजर, सत्यप्रकाश ठेकेदार, रवि सभासद, जय सिंह, सोहन सागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed