{"_id":"69f7abe3c025029c840fefe9","slug":"three-people-including-a-woman-were-injured-in-a-land-dispute-and-were-accused-of-firing-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-134934-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन के विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन के विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल, फायरिंग का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 04 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। गांव देवपुरा में रविवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने जमीन का बंटवारा करने के लिए खेत पर बुलाया था। इस दौरान अन्य लोग भी मौके पर मिले और मारपीट के साथ जानलेवा हमला कर दिया। इसमें रूपवती, धर्मेंद्र और जसवीर घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। पीड़ित का दावा है कि अवैध असलहा भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, दूसरी ओर घायलों का उपचार सीएचसी रजपुरा में कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos