सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   TSI and Diwan Line present in the case of illegal truck operation

Sambhal News: अवैध तरीके से ट्रक संचालन का मामले में टीएसआई और दीवान लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
TSI and Diwan Line present in the case of illegal truck operation
विज्ञापन
संभल। जिले में यातायात पुलिस प्रभारी पर अवैध तरीके से ट्रकों का संचालन कराने का आरोप लगाने वाले हेड कांस्टेबल जयभगवान को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही यातायात पुलिस प्रभारी को भी लाइन हाजिर किया है। दूसरी ओर एसपी इस मामले की जांच पड़ताल भी करा रहे हैं। इस जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी हो सकती है।
Trending Videos


दरअसल हेड कांस्टेबल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रहे हैं कि टीएसआई उनसे रंजिश मानते हैं, क्योंकि उन्होंने मिट्टी से भरे अवैध ट्रक को रोक दिया था। साथ ही आरोप लगाया था कि टीएसआई अवैध तरीके से ट्रकों का संचालन भी कराते हैं। इन आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और एसपी ने सिपाही और टीएसआई को लाइन हाजिर कर दिया। यह विवाद तब शुरू हुआ था जब हेड कांस्टेबल की ड्यूटी मंगलवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर निगरानी के लिए लगाई गई थी। टीएसआई भ्रमणशील थे। इस दौरान हेड कांस्टेबल ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं मिले थे। टीएसआई ने कॉल कर हेड कांस्टेबल से कहा कि ड्यूटी प्वाइंट से गायब होने के कारण उनकी रपट लिख दी गई है। अब वह अपनी यातायात पुलिस कार्यालय में वापसी कराएं। इसी बात पर हेड कांस्टेबल और टीएसआई की बहस हो गई। जबकि हेड कांस्टेबल का तर्क था कि उनका पेट में दर्द हो गया था तो वह ड्यूटी प्वाइंट के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के शौचालय तक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed