{"_id":"69c05689d027d5256100d01e","slug":"two-friends-died-in-an-accident-while-going-to-distribute-wedding-cards-of-a-friends-brother-sambhal-news-c-15-mbd1060-860253-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दोस्त के भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दोस्त के भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो दोस्तों की हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। मुरादाबाद-संभल रोड से सटे ग्राम लालपुर हमीर के निकट रविवार शाम सड़क हादसे में संभल के दो दोस्तों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। जिससे कुछ ही देर में वाहनों की कतारें लग गईं।
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 8:30 बजे संभल निवासी चार दोस्त समीर, अयान, जीशान व अनस दो बाइकों से अनस के भाई सुहैल की शादी का कार्ड बांटने को बुआ और अन्य रिश्तेदारोंं में मुरादाबाद के मोतीबाग जा रहे थे। इसी दौरान लालपुर हमीर गांव के पास ट्रक से ओवरटेक करते समय समीर और अयान की बाइक के सामने अचानक कार आ गई, जिससे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और ट्रक के नीचे आने से संभल के मोहल्ला कोटला निवासी बाइक सवार समीर (22) और चौधरी सराय निवासी अयान (21) की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार जीशान और अनस आगे निकल गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं हादसे की सूचना पर दोनों मृत युवकों के परिजनाें और सगे संबंधियों में कोहराम मच गया और कुछ देर में मुरादाबाद में मॉर्चरी पर पहुंच गए। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
ईद से दो दिन पहले दिल्ली से आए थे चारों दोस्त
मैनाठेर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले समीर और अयान अपने दोस्त जीशान और अनस के साथ दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। बताते हैं कि ईद से दो दिन पहले से ही चारों दोस्त दिल्ली से संभल को आए थे, लेकिन समीर और अयान को क्या पता था कि यह ईद उनकी जिंदगी की आखिरी ईद ही होकर रह जाएगी। आकस्मिक हादसे में समीर और अयान की मौत पर जीशान और अनस गम से बेहाल नजर आए जिसको परिजन संभालते नजर आए।
-- -- -- -- -- -- -- --
27 मार्च हो होनी है अनस के भाई की शादी
मैनाठेर। संभल शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अनस के बड़े भाई सुहैल की 27 मार्च को शादी होनी है इससे पहले से अनस अपने दोस्त समीर, अयान और जीशान के साथ शादी का कार्ड बांटने मुरादाबाद के मोतीबाग अपनी बुआ और अन्य रिश्तेदारोंं के यहां जा रहे थे लेकिन अचानक हुए भीषण हादसे में अनस ने अपने दो दोस्त समीर और अयान को खो दिया है। इस हादसे से शादी की तैयारियां को ग्रहण लग गया है।
Trending Videos