सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Video of washing potatoes with feet to make dumplings goes viral

Sambhal News: पकौड़ी बनाने के लिए पैरों से आलू धोने का वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 04 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Video of washing potatoes with feet to make dumplings goes viral
विज्ञापन
गवां (संभल)। कस्बे में रविवार को साप्ताहिक बाजार में पकौड़ी विक्रेता का भगोने में पानी भरकर पैरों से आलू धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Trending Videos

कस्बा स्थित होली चौक पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में रविवार की दोपहर एक दुकानदार भगोना में आलू डाल पैरों से धुलाई कर रहा था। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के साथ लिखा अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाजार से पकौड़ी खरीदकर खाते समय साफ सफाई का ध्यान रखें। यहां पैरों से आलू की धुलाई के बाद पकौड़ी बनाकर आपको खिलाई जा रही है। सेहत खराब भी हो सकती है। वहीं, एक यूजर ने लिखा खाद्य विभाग के अधिकारियों को पैरों से आलू धुलकर पकौड़ी बेचने वाले पर कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed