{"_id":"6a73a086a7f8175a590f9a40","slug":"warning-of-hunger-strike-and-resignation-if-reinstatement-does-not-take-place-within-two-days-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138568-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दो दिन में बहाली नहीं हुई तो भूख हड़ताल, इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दो दिन में बहाली नहीं हुई तो भूख हड़ताल, इस्तीफे की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक सभागार स्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता (एआर कोऑपरेटिव) कार्यालय पर बुधवार को पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले जिलेभर के सहकारी समिति सचिवों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने गुन्नौर के दौलतखां कैडर सचिव गिरिराज सिंह का निलंबन तत्काल वापस लेने और सहकारी समितियों पर उपलब्ध गैर अनुदानित उत्पादों को हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर के सचिव भूख हड़ताल पर बैठेंगे और सामूहिक इस्तीफे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि बिना पर्याप्त जांच के सहकारी समिति सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और भय का माहौल है। उनका आरोप है कि 29 जुलाई को उप कृषि निदेशक द्वारा दौलतखां समिति का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद कैडर सचिव गिरिराज सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बिना लापरवाही सिद्ध हुए कार्रवाई करना कर्मचारियों का उत्पीड़न है। संगठन ने मांग की कि समितियों पर उपलब्ध गैर अनुदानित उत्पाद तत्काल वापस कराए जाएं। प्रदर्शन में जिला महामंत्री विपिन कुमार यादव, राहुल शर्मा, बाल मुकुट, बागेश, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, धीरज सिंह, अंकुल चाहल, रोबिन सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
निलंबन से परिवार पर बढ़ा संकट
निलंबित कैडर सचिव गिरिराज सिंह के परिजनों ने एआर कोऑपरेटिव कार्यालय पहुंचकर कहा कि निलंबन से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। उनकी पत्नी पहले से बीमार रहती हैं। परिजनों ने कहा कि यदि तनाव के कारण कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
वर्जन
पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। गिरिराज सिंह के निलंबन प्रकरण की जांच के लिए गुन्नौर के एडीसीओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। दो-तीन दिन में जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। परिवार की ओर से किसी संभावित अनहोनी के संबंध में कोई लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
-ज्ञान प्रकाश सिंह, एआर कोऑपरेटिव