{"_id":"6a33034ff0dc9ae9e10d00ce","slug":"youth-from-kisauli-dies-after-falling-to-the-ground-when-a-hydra-cranes-hook-snaps-in-gurugram-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-136669-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गुरुग्राम में हाइड्रा का हुक टूटने पर जमीन पर गिरा किसौली का युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गुरुग्राम में हाइड्रा का हुक टूटने पर जमीन पर गिरा किसौली का युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरायतरीन। हरियाणा के गुरुग्राम में हाइड्रा का हुक टूटने से जमीन पर गिरकर किसौली गांव निवासी दीपक यादव (25) की मौत हो गई। भाई की सूचना पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव किसौली निवासी कृष्ण गोपाल ने बताया कि कई माह पहले गांव के ठेकेदार के साथ वह और उसका छोटा भाई दीपक हरियाणा के गुरुग्राम जिले के थाना खिड़की धौला क्षेत्र में एक निजी फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। बताया कि दीपक हाइड्रा पर काम करता था। मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे काम करते समय हाइड्रा का हुक टूटने पर उसका भाई दीपक जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गुरुग्राम के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर रात में ही परिजन गुरुग्राम के जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद बुधवार को गांव में शव लेकर पहुंचे परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना खिड़की धौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर हाइड्रा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।