सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth murdered by being struck on the head with an iron rod amidst illicit relations.

Sambhal News: अवैध संबंधों में युवक के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by being struck on the head with an iron rod amidst illicit relations.
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड आईटीआई के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सरेराह युवक के सिर में लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे कारण अवैध संबंधों का बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बदायूं चुंगी निवासी राजेश प्रजापति (35) का मकान शराब की दुकान के पास है। राजेश घर के बाहर ही कैंटीन चलाता था और पत्नी फूलवती व तीन बच्चों बेटे चिराग आठ वर्ष, शौर्य पांच वर्ष व पुत्री माही सात वर्ष पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

छोटे भाई सुरेश ने बताया कि एक साल पहले राजेश एक ट्रक चालक की पत्नी को लेकर चला गया था और प्रेमिका को बनियाठेर के गांव देवरखेड़ा स्थित अशोकनगर में किराये के मकान में रख लिया था। इससे ट्रक चालक रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई सुरेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे करीब बड़ा भाई राजेश दुकान पर था। उसी समय उसके मोबाइल पर किसी महिला की कॉल आई थी। इसके बाद राजेश बाइक लेकर बदायूं रोड स्थित बेहतरी फाटक की ओर निकल गया। वहां आईटीआई के निकट पेट्रोल पंप के पास राजेश का ट्रक चालक से झगड़ा हो गया। इसी बीच सिर में लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे सुरेश लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ विवेक जावला भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस शव को सीएचसी ले गई। जहां से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर पड़ी मृतक राजेश की बाइक भी कब्जे में ले ली है।
-------
सीसीटीवी फुटेज खोलेगी हत्या का राज
बदायूं रोड पर आईटीआई के नजदीक पेट्रोल पंप के पास जहां हत्यारे ने सिर में लोहे की रॉड मार कर राजेश प्रजापति की सरेआम हत्या कर दी। वहीं हत्या किसने की। पेट्रोल पंप पर लगा सीसीटीवी कैमरा राज खोलेगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
-------
आधा घंटा बदायूं रोड पर यातायात रहा प्रभावित
बदायूं रोड पर आईटीआई के नजदीक पेट्रोल पंप के पास राजेश प्रजापति की हत्या के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान करीब आधा घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हालांकि पुलिस भीड़ को एक ओर कर वाहनों को निकालती रही।
---------
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजेश की हत्या होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी फूलवती रो-रोकर सुधबुध खो बैठी है। सूचना पाकर फूलवती के पिता बनियाठेर के गांव मानकपुर नरौली निवासी रामेश्वर व मायके वाले भी आ गए। रामेश्वर ने बताया कि एक साल पहले राजेश ने दूसरी महिला रख ली थी और महिला को अशोकनगर में किराये के मकान में रख लिया था। मृतक राजेश और उसका छोटा भाई सुरेश का परिवार बदायूं चुंगी स्थित मकान पर रहता है। सुरेश हलवाई की दुकान पर मजदूरी करता है।
-----
सिर में लोहे की रॉड मार कर युवक की हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विवेक जावला, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed