{"_id":"69b5b94efa260672b9071b2d","slug":"1125-candidates-left-the-si-recruitment-exam-amid-strictness-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-147482-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सख्ती के बीच 1125 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एसआई भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सख्ती के बीच 1125 अभ्यर्थियों ने छोड़ी एसआई भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा में 4320 अभ्यर्थी नामांकित थे, जिसमें से 1125 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए थे। इसमें हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर और पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद शामिल रहा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रही।
साथ ही काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें 2160 अभ्यर्थी नामांकित थे। उसमें से 558 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली की परीक्षा दिन में दो बजे शुरू हुई। इसमें 2160 नामांकित थे। उसमें से 568 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से पहले आठ बजे से अभ्यर्थियों को परिसर में तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र व आधार कार्ड से एक-एक अभ्यर्थियों का मिलान हुआ। परीक्षा केंद्रों के बाहर किसी को रुकने नहीं दिया गया। इसके साथ ही पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र के आस पास किसी को भी ठहरने नहीं दिए। यहां तक कि वाहनों को नहीं खड़े होने दिया गया।
परीक्षा समाप्ति तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार भ्रमण करती रही। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 4320 अभ्यर्थी नामांकित थे। उसमें से 1125 ने परीक्षा छोड़ी है। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है। सभी केंद्राें पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
0000000000000000
डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
संतकबीरनगर। यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में निर्देश दिए।
0000000000
आज भी सात केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा
संतकबीरनगर। यूपी एसआई पुलिस भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले में आयोजित होनी है। शनिवार को जहां परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। वहीं अब रविवार को भी परीक्षा सात केंद्रों पर आयोजित है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी तेज है। हर केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से आयोजित होगी।
Trending Videos