फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A Tiranga Yatra featuring a 50-meter-long Tricolour was taken out in Bakhira.

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A Tiranga Yatra featuring a 50-meter-long Tricolour was taken out in Bakhira.
बखिरा में 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा ​​निकाली गई। संवाद
मेंहदावल। बखिरा नगर पंचायत में बुधवार को पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंची। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

बखिरा नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर बलिदानियों के प्रति यह तिरंगा यात्रा कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए आयोजित की गई है।
विज्ञापन

केंद्र तथा प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज देश की आजादी में सहभागिता करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा क्षेत्र के बखिरा नगर पंचायत के साथ ही तिवाड़ी परतिया बरईपार हरदी जसोवल संतोषपुर अमरडोभा समेत दर्जनों स्थानों से गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह बबलू, विनोद पांडे, विनय सिंह, सतीश मिश्रा, अर्जुन चौधरी, अरुण सिंह राजेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
-------------------------------------
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों को दिलाया संकल्प
संतकबीरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी और अधिशासी अधिकारी सीमा राय की मौजूदगी में कार्यालय कर्मचारियों को तिरंगा वितरित कर अभियान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में हरिओम पाठक, सूरज मिश्रा, अमित मिश्रा, धनंजय, मनी, चंद्रप्रकाश, मनीष सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। संवाद

---------------------
भारत माता के जयकारों से गूंजा लोहरैया क्षेत्र
लोहरैया। मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज संठी से रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए राधाकृष्ण मैरिज हॉल तक पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। रैली देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खड़े हो गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कालिंदी देवी, गणेश पांडेय, ओमप्रकाश राय, दिलीप राय, सच्चिदानंद निगम, व्यास मुनि चौबे, आनंद कसौधन, बाबूराम निषाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे। संवाद
--------
सेमरियावां में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
सेमरियावां। भाजपा मंडल के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। जो ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर इस्लामाबाद तिराहे तक पहुंची। तिरंगा लेकर शामिल कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राम ललित चौधरी और मंत्री अनिल पांडे शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव के नेतृत्व में निकाली यात्रा में राम पुरुषोत्तम गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, राम प्रसाद विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान सुरेंद्र कुमार, शिवशंकर, मेवालाल, राज कपूर, सोमनाथ, एजाज अहमद, जुबेर अहमद, राजकुमार, गंगाराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed