{"_id":"6a2733867593ed3edd0670c1","slug":"accusation-of-barging-into-a-house-assault-vandalism-and-an-attempt-to-grab-land-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151811-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गजपुर गांव निवासी एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जमीन कब्जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
गजपुर निवासी बतासा देवी के अनुसार छह जून की सुबह करीब चार बजे गांव के रमेश, मिठाईलाल, उर्मिला और वीरबल सहित अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने घर के बाहर रखा सामान तोड़फोड़ दिया।
पीड़िता का कहना है कि वह जान बचाकर घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपी घर में घुस आए और उन्हें, उनकी पुत्रवधू तथा बेटे के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास भी करने लगे। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos