सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Several people, including a couple, assaulted during a domestic dispute.

Sant Kabir Nagar News: घरेलू विवाद में दंपती समेत कई से मारपीट

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Several people, including a couple, assaulted during a domestic dispute.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चौरी-उतरावल गांव में घरेलू विवाद में हुई कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

तहरीर के अनुसार चौरी, उतरावल निवासी जगन्नाथ यादव ने आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब आठ बजे उनके पट्टीदार सुनील और उसकी पत्नी विंध्वासनी दो अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे। घरेलू बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की। बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी फूलमती को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। घटना में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed