सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clash between two groups; several injured; FIR registered.

Sant Kabir Nagar News: दो पक्षों में मारपीट, कई घायल, प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups; several injured; FIR registered.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में पड़ोसी से विवाद को लेकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रमवापुर निवासी पूर्णमासी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी बांकेलाल आए दिन उनके घर के सामने आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। छह जून की सुबह करीब छह बजे बांकेलाल घर के लोगों को गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर बांकेलाल, उनके पुत्र दीपक व आकाश, मनोज, लाल बहादुर, जगदीश तथा अन्य लोगों ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर जब उनके परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में कई लोगों को चोटें आईं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और दोनों ओर के लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, पूर्णमासी की ओर से पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी था। जांच के बाद दूसरे पक्ष बांकेलाल की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed