{"_id":"6a2717e941cdebee740cc39c","slug":"auto-carrying-passengers-overturned-three-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151853-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सवारी लेकर जा रहा ऑटो पलटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सवारी लेकर जा रहा ऑटो पलटा, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
मेंहदावल। थाना क्षेत्र में सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
मेंहदावल से बढ़या ठाठर की ओर सवारियां लेकर जा रहा ऑटो रिक्शा मेंहदावल-घूरापाली मार्ग पर पंडित पुरवा के पास स्थित मुक्तिधाम के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के समय वाहन में कई यात्री सवार थे।
दुर्घटना में डुमरिया बाबू निवासी कैलाशी देवी (60), सुंदरी (10) और सोना (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है।