सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Barricading on Sikriganj bridge halts traffic, disturbs pedestrians

Sant Kabir Nagar News: सिकरीगंज पुल पर बैरिकेडिंग से आवागमन ठप, राहगीर परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Barricading on Sikriganj bridge halts traffic, disturbs pedestrians
विज्ञापन
- 22 फरवरी से ही पुल मरम्मत के लिए की गई है बैरिकेडिंग
Trending Videos


धनघटा। रामजानकी मार्ग पर बने सिकरीगंज पुल निर्माण के चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। 22 फरवरी से ही बंसवारी गांव व सिकरीगंज के बीच बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो चुका है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह मार्ग गोरखपुर जनपद को जोड़ता है।
पिछले एक माह से धनघटा से सिकरीगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को धनघटा चौराहे पर खलीलाबाद व बिड़हरघाट पुल से गंतव्य को रवाना किया जा रहा है। कुआनो नदी पर बने टू लेन पुल को फोरलेन में तब्दील करने का कार्य कराया जा रहा है। धनघटा-सिकरीगंज रूट डायवर्जन 60 दिनों तक जारी रहने का निर्देश है, लेकिन मौके पर चल रहे कार्य की प्रगति को देखते हुए रूट डायवर्जन लंबा खींच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनघटा तहसील क्षेत्र में लगभग 35 किलोमीटर लंबे रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण पूरा हो चुका है, लेकिन पुल का निर्माण अधर में लटके होने से अयोध्या से जनकपुर जाने वाले इस मार्ग पर वाहनों के फर्राटा भरने पर ग्रहण लगा हुआ है। बताया जाता है कि गोरखपुर जिले में सिकरीगंज से बड़हलगंज के बीच सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है।
सड़क व पुल निर्माण को देखते हुए 22 फरवरी से धनघटा चौराहे पर अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहन धनघटा चौराहे से खलीलाबाद व बिड़हर घाट होते हुए आजमगढ़, जौनपुर, बनारस, गोरखपुर, कुशीनगर, बिहार आदि स्थानों पर रवाना हो रहे हैं। रूट डायवर्जन से आए दिन सिकरीगंज पुल पर वाहनों का जाम लग रहा है। जिन्हें बाद में दूसरे रूट से जाना पड़ रहा है।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि धनघटा से सिकरीगंज पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते रूट डायवर्ट किया गया है। पुल पर कार्य तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय पर कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed