फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Body of female student found hanging under suspicious circumstances.

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Mon, 10 Aug 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Body of female student found hanging under suspicious circumstances.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के घोरखल में कक्षा 12 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की रात कमरे में फंदे से लटका छात्रा का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान संजनी यादव (17) निवासी रेवड़ा, थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर के रूप में हुई है। वह खलीलाबाद शहर स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, छात्रा घोरखाल में किराए के कमरे में रह रही थी। शनिवार की रात पुलिस को छात्रा की मौत की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं छात्रा की मां सुनीता देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि रात नाै बजे मकान मालिक की पत्नी ने फोन कर उनको खलीलाबाद आने के लिए कहा। जब वह पहुंची तो उनकी बेटी मृत अवस्था में फंदे से लटकी हुई थी। मृतिका की मां का आरोप है मकान मालिक, उसकी पत्नी, उनका रिस्तेदार और बेटी ने उनकी बेटी की हत्या करके शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए आंगन में शव को दुपट्टे के सहारे लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed