{"_id":"6a78d1178d4b9f0a46038f55","slug":"no-entry-for-all-vehicles-beyond-tema-rahmat-khalilabad-news-c-209-kld1026-155305-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : टेमा-रहमत से आगे सभी गाड़ियों पर नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : टेमा-रहमत से आगे सभी गाड़ियों पर नो एंट्री
विज्ञापन
मगहर में वाहनों को रोकती पुलिस। स्रोत-पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बस्ती-अयोध्या के बीच कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खलीलाबाद-बस्ती हाईवे पर रविवार से टेमा-रहमत से बस्ती की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी। इससे पहले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। प्रशासन रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करा रहा है।
मगहर से वाहनों को बांसी-बखिरा की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से भी वाहनों को बखिरा-बांसी के रास्ते भेजा जा रहा है। टेमा-रहमत से आने वाली गाड़ियों को सिमरियावां की ओर मोड़ा जा रहा है। नंदौर-बांसी के रास्ते वाहनों को उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।
कांवड़ियों को भद्रेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस की गाड़ियां हाईवे पर लगातार भ्रमण कर रही हैं। अधिकारियों को रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को मगहर में भी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। बदले मार्ग से भारी वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। गोरखपुर में भी डायवर्जन लागू होने के कारण हाईवे पर भारी वाहनों की संख्या कम हुई है। इससे सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार नजर नहीं आ रही है।
प्रशासन के अनुसार, खलीलाबाद में मेंहदावल बाईपास से वाहनों को बखिरा, डुमरियागंज होते हुए लखनऊ की ओर भेजा जा रहा है। घघसरा से बखिरा और बांसी के रास्ते भी वाहनों को आगे रवाना किया जा रहा है। टेमा-रहमत से सिमरियावां की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।
टेमा-रहमत से सभी वाहनों के बस्ती की ओर जाने पर रोक लगा दी गई है। यहां रूट डायवर्ट कर वाहनों को बदले मार्ग से भेजा जा रहा है।
अमित कुमार, सीओ यातायात