सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Breaking the lock of the house, they stole cash and jewellery.

Sant Kabir Nagar News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ाए

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the house, they stole cash and jewellery.
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास की घटना
Trending Videos


संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कौशल्या देवी ने तहरीर में बताया कि वह 11 मई को परिवार सहित अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित छितौना गांव गई थी। 16 मई की शाम करीब पांच बजे जब परिवार के साथ लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में जाने पर वहां का ताला भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर बक्से, आलमारी में रखे कीमती जेवरात और करीब 90 हजार रुपये गायब मिले। कुछ दिन पहले रोहित कुमार नामक युवक ने उन्हें धमकी दी थी। उनका कहना है कि रोहित कुमार उनके घर से करीब 100 मीटर दूर किराये के मकान में रहता है। पीड़िता ने रोहित कुमार और सूरज पुत्र संदीप पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed