{"_id":"6a1760b1011bdda7f20d17a6","slug":"the-girl-complained-on-igrs-i-am-an-adult-i-will-get-married-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-151236-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती ने की आईजीआरएस पर शिकायत...मैं बालिग हूं, शादी करुंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती ने की आईजीआरएस पर शिकायत...मैं बालिग हूं, शादी करुंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 28 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवक के साथ घर से भागी युवती, मां तहरीर लेकर पहुंची थाने तो हो गई हैरान
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर से भागने के बाद उसकी ओर से किया गया कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती को खोजने के बाद जब उसकी मां थाने पर तहरीर लेकर गई तो उसे पता चला कि उसकी बेटी ने पहले से ही आईजीआरएस शिकायत दर्ज करा दी है कि वह बालिग है और युवक से शादी करने के लिए घर से भागी है। उसका कारनामा सुनकर उसके परिजन हक्का-बक्का रह गए।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती के सोमवार को लापता हो गई। उसे तलाशने के बाद उसकी मां मंगलवार शाम में थाने पर आकर तहरीर दी कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कर एक युवक जो कि सिद्धार्थनगर जनपद के एक गांव का रहने वाला है भगा ले गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला की बेटी ने घर से गायब होने के बाद ही जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी है कि वह बालिग हो चुकी है और एक युवक के साथ घर छोड़कर निकल गई है और उसी से शादी करेगी।
आरोप है कि बेटी के शिकायत दर्ज कराने से उसके घर वाले हक्का-बक्का हो गए। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर इस प्रकरण का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos