सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Budget available, construction of multiplex stuck in land transfer issue

Sant Kabir Nagar News: बजट उपलब्ध, जमीन हस्तांतरण के पेच में फंसा मल्टीप्लेक्स का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Budget available, construction of multiplex stuck in land transfer issue
पुरानी तहसील भवन परिसर यहीं पर बनना है स्मार्ट पार्किंग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के पुरानी तहसील परिसर में मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किंग व सभागार का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है और करीब 20 करोड़ रुपये का बजट भी उपलब्ध कराया है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि अभी जमीन के हस्तांतरण में पेच फंसा हुआ है। इसके कारण शहरवासियों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है।
Trending Videos

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की आबादी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है, लेकिन शहर में कहीं पर भी मल्टीप्लेक्स, वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने शहर के पुरानी तहसील परिसर में मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किंग व सभागार के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसकी शासन स्तर से मंजूरी मिल चुकी है और करीब 20 करोड़ का बजट भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मई महीने में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तामेश्वरनाथ धाम के दौरे के समय इसका शिलान्यास भी कर दिया था, लेकिन अब भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे शहरवासियों में निराशा दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
राजस्व विभाग के नाम पर दर्ज है पुराना तहसील परिसर
पुराना तहसील परिसर राजस्व विभाग के नाम से दर्ज है। मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किग व सभागार के निर्माण के लिए इस जमीन का हस्तांतरण कराया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने शासन को फाइल भेजी थी, लेकिन शासन से यह कहते हुए फाइल वापस कर दी थी कि फाइल कमिश्नर स्तर से भेजी जाए। इसके बाद नए सिरे से जमीन के हस्तांतरण को लेकर फाइल कमिश्नर को भेजी गई है, लेकिन अब तक जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
0
शहर में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण वाहन खड़ा करने में दिक्कत हो रही है। यदि स्मार्ट पार्किंग का निर्माण हो जाए तो जाम की समस्या से तो राहत मिलेगी ही, वाहन खड़ा करने की चिंता भी दूर हो जाएगी। -रणजीत राय, शहरवासी
शहर की पुरानी तहसील में मल्टीप्लेक्स, स्मार्ट पार्किंग व सभागार का निर्माण होना है। इससे उम्मीद है कि समस्याओं का निदान हो जाएगा। लेकिन, अब तक निर्माण शुरू न होने से समस्या बनी हुई है। प्रशासन को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए। -वसीम अहमद, शहरवासी
वर्जन
पुरानी तहसील परिसर में निर्माण कार्य के लिए जमीन हस्तांतरण के संबंध में कमिश्नर को फाइल भेजी गई थी। वहां से जमीन हस्तांतरण की फाइल शासन को भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -अरुण कुमार, एसडीएम खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed