{"_id":"69961b927cfb7fc4450650d4","slug":"candidates-confused-with-questions-3685-absent-on-the-first-day-khalilabad-news-c-227-1-sgkp1033-153742-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सवालों में उलझे परीक्षार्थी... पहले दिन 3685 गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सवालों में उलझे परीक्षार्थी... पहले दिन 3685 गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा के साथ यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। सुबह प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे हुई जबकि, दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा हुई। पहले दिन की परीक्षा में कोई अनुचित साधन के साथ नहीं पकड़ा गया। दाेनों पाली में 3685 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं परीक्षा देकर निकलने वाले बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ सवालों ने उन्हें उलझा दिया। क्योंकि, पढ़ा था दूसरा और आ गया दूसरा, इसलिए दिक्कत हुई।
परीक्षा से पहले ही केंद्रों पर बच्चे पहुंच गए थे। गेट पर चेकिंग और प्रवेश पत्र देखने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्नपत्र का पैकेट खुला और वितरण किया गया। इसके साथ ही परीक्षा संपन्न होने के बाद कॉपी सील की गई। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल लगातार निरीक्षण करके जायजा लेते रहे है। डीएम, एसपी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को देखा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 119 केंद्रों बनाए गए थे। पहला पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा थी। प्रथम पाली में कुल 37,654 पंजीकृत थे। इसमें 2177 बच्चों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई जो शाम 5:15 बजे तक चली है। हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल 27,289 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 1508 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल मिलाकर पहले दिन की परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी सामने नहीं आई और नहीं कोई बच्चा अनुचित साधन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया।
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार की दिक्कत या गड़बड़ी सामने नहीं आई।
-- -
जाम ने भी ली परीक्षा
शहर में बोर्ड परीक्षा के लिए दो विद्यालय केंद्र बने हैं। इसमें विद्यामंदिर इंटर कॉलेज और सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज शामिल है। दोनों केंद्रों पर एक हजार से अधिक बच्चों की परीक्षा थी। सुबह तो नहीं लेकिन परीक्षा छूटने के बाद शहर के लुंबिनी रोड पर जाम के हालात उत्पन्न हो गए। आसपास दोनों परीक्षा केंद्र होने से परीक्षा छूटते ही जैसे बाइक और साइकिल लेकर बच्चे सड़क पर पहुंचे जाम के हालात बन गए। एक परीक्षा से छूटे थे। दूसरा जाम में फंसकर परीक्षा देना पड़ा। लगभग 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही जब तक बच्चे निकल नहीं गए।
-- -
डीएम, एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद का ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, बांसी का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा कक्ष को देखा गया। सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील पाए गए। कंट्रोलरूम से इनकी निगरानी की जा रही थी। इसके साथ ही प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि परीक्षा शांतिपूर्ण, नकल विहीन और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
Trending Videos