सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Climate change is a matter of global concern

Sant Kabir Nagar News: जलवायु परिवर्तन वैश्विक चिंता का विषय

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Climate change is a matter of global concern
हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद में संगोष्ठी को संबो​धित करतीं अति​थि। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद के भूगोल विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं उसका मानव जीवन पर प्रभाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन के कारणों, प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
Trending Videos

संगोष्ठी की मुख्य वक्ता एपीएन कॉलेज बस्ती की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निशा सोनकर रहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है, जिसका प्रभाव मानव जीवन, कृषि, पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग का आह्वान किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह गौतम ने की। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक एवं जिम्मेदार बनना होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी, इंद्रजीत चौधरी सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed