{"_id":"6a0b62821b4573b1a201a5a7","slug":"take-advantage-of-the-chief-ministers-youth-entrepreneur-scheme-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150744-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का उठाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का उठाएं लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का शिविर लगाया गया। इसमें योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जाएगा। योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कौशल प्रशिक्षण से तात्पर्य विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण योजना, एससी-एसटी, ओबीसी प्रशिक्षण योजना, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित अथवा आईटीआई उत्तीर्ण, पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण, खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित आदि शामिल है।
योजनांतर्गत आवेदन पत्र केवल मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के विभागीय पोर्टल पर ही प्राप्त किए जा रहे हैं। मिशन निदेशक द्वारा जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है। बीडीओ कृष्ण कुमार ने कहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं-युवतियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान प्रधान साजिद खान, मो. सुलेमान चौधरी, अकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

Trending Videos