सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The heat has been pounding the air, with the sun scorching the body since 10 a.m.

Sant Kabir Nagar News: गर्मी से हाल-बेहाल, सुबह 10 बजे से ही शरीर को झुलसा रही धूप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The heat has been pounding the air, with the sun scorching the body since 10 a.m.
धूप में चेहरा ढक कर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम की तपिश और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि सुबह 10:00 बजे से ही कड़ी धूप शरीर को झुलसा रही है। दोपहर में सड़कों पर लोगों का आवागमन कम देखा जा रहा है। हाईवे पर बस पकड़ने वाले यात्री व जिला अस्पताल में भर्ती मरीज सब गर्मी से परेशान हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोग घरों से रहने को मजबूर हो गए हैं। बाहर निकले वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्थिति आगे भी रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

आलम यह है कि गर्मी के चलते पंखा, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। दोपहर में काम निपटाने के बाद लोग घर लौट जा रहे हैं। स्कूली बच्चे भी धूप में बचकर आ-जा रहे हैं। इसके साथ ही तेज पछुआ हवा चल रही है, जिससे धूल उड़ रही है, जिससे आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के चलते लोग बेहाल है। जहां छांव दिख रहा है वहीं लोग ठहर जा रहे हैं। अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं।
-------------------------------
कोट
मौसम में बदलाव हुआ है। मंगलवार से तापमान में गिरावट होगी, लेकिन उमस व गर्मी बनी रहेगी। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज, अयोध्या
----------------------------------------------------
हाईवे पर बस पकड़ने के लिए धूप में खड़े दिखे लोग
खलीलाबाद में बस स्टेशन नहीं है। लोग सड़क पर ही खुले में बस आने का इंतजार करते हैं। सोमवार को भी मेंहदावल बाईपास पर लोग बस के इंतजार में खड़े रहे। कुछ लोग धूप से परेशान होकर पुल के नीचे बैठे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों ने बस स्टेशन का निर्माण कराए जाने की मांग की।
----------------------
जिला अस्पताल के प्रथम तल के वार्डों से पानी के लिए नीचे आते हैं तीमारदार
जिला अस्पताल के प्रथम तल के वार्डों से पानी के लिए मरीजों के तीमारदार नीचे आते हैं, तब उन्हें पीने के लिए पानी मिल पाता है। आर्थोवार्ड में जगत तीन दिन से भर्ती हैं। साथ आए तीमारदार कहते हैं कि पानी के लिए नीचे उतरकर जाना पड़ता है। इसी तरह महिला वार्ड में भर्ती सेजल व पुरुष वार्ड में भर्ती रामवृक्ष व रामवचन के भी परिजनों ने बताया कि इस मंजिल पर पानी की व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी के लिए नीचे जाना पड़ता है।
सीएमएस डाॅ. रमाशंकर का कहना है कि पानी की व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
-------
महुली में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
महुली। भीषण गर्मी में मुखलिसपुर उपकेंद्र से रात में बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। गर्मी के चलते लोग रतजगा करने पर विवश हैं। लोगों ने रात में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। बढ़ते तापमान के बीच मुखलिसपुर उपकेंद्र से बिजली की अघोषित कटौती से नाथनगर, महुली, तरयापार, झिंगुरापार, गालिमपुर, नटवां, नोक्ता, अलीनगर सहित कई गांवों के लोग परेशान हैं। महुली निवासी व्यापारी नेता दीपक वर्मा, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया, अमित कुमार, मिश्रीलाल ने बताया कि रोजाना शाम से लेकर बारह बजे रात तक बिजली की बार बार ट्रिपिंग के चलते लोगों की नींद हराम हो रही है। रात ग्यारह बजे से डेढ़ घंटे लगातार बिजली की सप्लाई ठप रहती है। रात में बमुश्किल तीन से चार घंटे सप्लाई दी जा रही है। बाजार और कस्बों में रहने वाले लोग गर्मी के चलते सड़कों पर टहल कर रात गुजार रहे हैं। गांवों के हालात भी बिजली कटौती के चलते बदतर हो गए हैं। क्षेत्र के रामकेश, अनिल, रामचंद्र ने बताया कि रात के समय बिजली की कटौती से लोग बेहाल हैं ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed