{"_id":"69d4219944f0e3109e02dc7a","slug":"construction-of-manjharia-katka-road-will-be-faster-travel-will-be-easier-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148686-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मंझरिया-कटका मार्ग का निर्माण तेज, आसान होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मंझरिया-कटका मार्ग का निर्माण तेज, आसान होगा सफर
विज्ञापन
मंझरिया-कटका मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण।
विज्ञापन
19.50 करोड़ से शुरू हुआ है चौड़ीकरण का कार्य
तामेश्वरनाथ धाम से जुडे़गा मार्ग, श्रद्धालुओं को भी मिलेगी राहत
संतकबीरनगर। गोरखपुर-खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंझरिया से कटका मार्ग के चौड़ीकरण ने रफ्तार पकड़ लगी है। इस मार्ग के लिए शासन ने 19.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सड़क के बनने से जहां सफर आसान हो जाएगा, वहीं खलीलाबाद शहर में होने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मंझरिया से कटका मार्ग की कुल लंबाई करीब 10 किलोमीटर है। यह मार्ग काफी जर्जर हो गया था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने मंझरिया-कटका मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए धन अवमुक्त किया है। बजट मिलने के बाद सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने इस मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था।
वर्तमान स्थिति यह है कि कार्य में तेजी आ गई है। सड़क के दोनों पटरियों की खोदाई कर गिट्टी डालने का कार्य करीब- करीब पूरा कर लिया गया है। बनकटवा के आगे गिट्टी डालने का कार्य हो रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों का कहना है बरसात से पूर्व सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
00000000000000000000
तामेश्वरनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगी राहत
मंझरिया-कटका मार्ग पर महुई से होकर तामेश्वरनाथ धाम जाने के लिए सड़क गई है। इसका भी निर्माण कार्य हो रहा है। यह मार्ग तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को जोड़ेगा। इससे यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का कहना है कि तामेश्वरनाथ धाम में भीड़ बढ़ने पर यह मार्ग काफी उपयोगी होगा। क्षेत्र के निवासी संदीप कुमार, अब्दुल कलाम आदि ने बताया कि इस मार्ग के बनने से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही धनघटा और खजनी की ओर आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी।
00000000
मंझरिया-कटका मार्ग के चौड़ीकरण का तेज गति से कराया जा रहा है। सड़क की दोनों पटरियों पर गिट्टी डालने का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। बरसात से पूर्ण सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बनने से लोगों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
Trending Videos