सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Couple injured in road accident, woman critical

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में दंपती घायल, महिला गंभीर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Couple injured in road accident, woman critical
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित बाघनगर बाजार के आगे कठिनइया नदी के पास बस्ती इलाज कराने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। इस हादसे में महिला को पैर फ्रैक्चर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि पति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
Trending Videos


मंगलवार को सुबह करीब दस बजे गजौली शेख के अब्दुल तालिब (54) पत्नी मतीउन्निशां (48) को बाइक से बस्ती इलाज कराने जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित बाघनगर बाजार के आगे कठिनइया नदी से कुछ दूर पहले एक व्यक्ति सड़क के किनारे खड़े पेड़ को काट रहा था। अचानक पेड़ की डाल बाइक सवार के ऊपर गिर गई, जिससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पेड़ काटने वाला व्यक्ति फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी सेमरियावां भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मतीउन्निशां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed