सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR lodged for dowry harassment and assault

Sant Kabir Nagar News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for dowry harassment and assault
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता श्वेता प्रजापति उर्फ सिमी ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज की मांग के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2020 में बस्ती के अचकवापुर निवासी महेंद्र कुमार प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। बेटी के जन्म लेने के बाद ससुराल वालों का व्यवहार और खराब हो गया। 17 नवंबर 2022 की रात पति, सास, ससुर, ननद और जेठ ने उसके साथ मारपीट की। उसकी बेटी को भी पटक दिया गया, जिससे बच्ची का हाथ टूट गया। उसे कमरे में बंद कर भोजन तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सूचना मिलने पर मायके पक्ष पहुंचा और डायल-112 की मदद से उसे बाहर निकाला गया। एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति महेंद्र कुमार प्रजापति, रामबृक्ष, सुशीला, पिंकी और जितेंद्र कुमार के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक विश्वकर्मा गिरी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed