सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Department takes strict action against adulteration in desi ghee, sends nine samples for testing

Sant Kabir Nagar News: देसी घी में मिलावट पर विभाग सख्त, जांच के लिए भेजे नौ नमूने

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Department takes strict action against adulteration in desi ghee, sends nine samples for testing
शहर के एक मॉल में देसी घी की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। 
विज्ञापन
खलीलाबाद के कई मॉल से विभाग ने संग्रहीत किए नमूने
Trending Videos

सिद्धार्थनगर, बस्ती में पकड़े गए चार ब्रांड के देसी घी, बिक्री पर भी निगरानी शुरू
विभाग ने कहा- जांच में फेल मिले देसी घी की बिक्री पर होगी कार्रवाई
संंतकबीरनगर। देसी घी में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त हो गया है। मिलावटी घी बेचने पर रोक लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने देसी घी के नौ नमूनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही सिद्धार्थनगर और बस्ती में फेल मिले देसी घी की जिले में बिक्री पर निगरानी भी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन चारों ब्रांड के घी की ब्रिकी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
देसी घी का प्रयोग लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करते हैं। इसके अलावा पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब इसमें भी मिलावट होने लगी है। पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में तीन ब्रांड के देसी घी की गुणवत्ता खराब मिली है। प्रयोगशाला की जांच में नमूने फेल पाए गए। इससे संबंधित रिपोर्ट के बाद प्रदेश में इन तीनों ब्रांड के देसी घी की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बाजार में भेजे गए घी को वापस मंगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर और मुजफ्फरनगर में तीनों ब्रांड नेचुरल राजधानी, हरियाणा फूड और मदर बेस्ट के देसी घी के नमूने लिए गए, जो जांच में यह खराब मिले। मदर बेस्ट ब्रांड के नमूने में निर्धारित मानक से कम गुणवत्ता पाई गई, जबकि नेचुरल राजधानी, हरियाणा फूड के नमूने में बाहरी वसा की मिलावट सामने आई। इसके बाद बिक्री पर रोक लगा दी गई।
इसी तरह बस्ती में दिल्ली डेयरी ब्रांड का देसी घी जांच में फेल मिला है। इसके बाद इसकी बिक्री पर भी वहां रोक लगा दी गई है। इस घी में ब्यूट्रो रेफ्रेक्टोमीटर (बीआर) बढ़ा पाया गया, जो मिलावट की पुष्टि करता है। इसमें कई प्रकार की मिलावट हो सकती है। वनस्पति तेल व अन्य हानिकारक सामग्री शामिल हो सकती है।
इन चारों ब्रांड में मिलावट की पुष्टि सामने आने के बाद विभाग सख्त हो गया है। विभाग का कहना है कि मदर बेस्ट ब्रांड, नेचुरल राजधानी, हरियाणा फूड और दिल्ली डेयरी ब्रांड के देसी घी की जिले में बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इसकी निगरानी की जा रही है। बिक्री पर रोक के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। दूसरी ओर शहर के अलग-अलग मॉल से देसी घी के विभाग ने नौ नमूनों जांच के लिए लैब में भेजे हैं। यह अलग-अलग कंपनियों के हैं। इस माह के अंत तक इसकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

------------
कोट,
देसी घी के नौ नमूनों को जांच के लिए प्रयाेगशाला में भेजा गया है। इनमें अलग-अलग कंपनियों के उत्पाद शामिल हैं। इस माह के अंत तक रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास के जनपदों में फेल मिले चार कंपनियों के देसी घी की भी निगरानी कराई जा रही है, जिससे इसकी बिक्री जिले में न होने पाए। मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
-सतीश कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed