फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dhanghata MLA participates in Nathnagar's Tiranga Yatra.

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए धनघटा विधायक

Wed, 12 Aug 2026 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dhanghata MLA participates in Nathnagar's Tiranga Yatra.
महुली। नाथनगर और महुली क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान और ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रही। यात्रा की शुरुआत पंडित शिव गोपाल उपाध्याय इंटर कॉलेज से हुई। हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चे बीआरसी भवन नाथनगर और अलीपुर होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। ब्लॉक मुख्यालय पर बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और भारत माता के गगनभेदी जयकारे लगाए। इस दौरान पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य, विशाल चतुर्वेदी, दिलीप गुप्ता, बबलू गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed