{"_id":"6a7caef82d157c8f63013b48","slug":"the-drain-started-sinking-within-just-a-year-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155490-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एक साल में ही धंसने लगा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एक साल में ही धंसने लगा नाला
विज्ञापन
एक साल नहीं बीता धंसने लगा नाला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। जल निकासी के लिए बनाया गया नाला एक वर्ष के भीतर ही धंसना शुरू हो गया है। तहसील मुख्यालय के सामने नाले में हुआ गड्ढा कब जानलेवा साबित हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं रह गया है। धनघटा में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता था। सड़क पर चलने लायक नहीं रहता था। जल निकासी के लिए नगर पंचायत ने पिछले वर्ष से नाला का निर्माण कराना शुरू किया, जो दक्षिण से उत्तर तक धनघटा उमरिया बाजार मार्ग के बगल से होकर गया है।
नाला निर्माण के समय ही नाला को गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए गए। इसकी शिकायत जिम्मेदार लोगों से भी की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसका परिणाम है कि धनघटा तहसील मुख्यालय के सामने गड्ढा हो गया है। वह जानलेवा साबित हो सकता है।
क्षेत्र के दिलीप कुमार, रामप्रवेश, नागेंद्र कुमार, रामबरन, जय कुमार आदि का कहना है कि नगर पंचायत के जरिये वर्तमान में जो नाले का निर्माण किया जा रहा है वह भी मानक विहीन है। मानक से हटकर बनाया गया नाला कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि नाला अगर कहीं भी क्षतिग्रस्त हुआ है तो मरम्मत कराई जाएगी।