{"_id":"6a7cb2608f2e02ca50091127","slug":"fir-registered-over-allegations-of-making-threats-via-mobile-phone-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155443-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मोबाइल फोन पर धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मोबाइल फोन पर धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के लंगड़ाबार गांव निवासी महिला ने एक युवती पर दो वर्षों से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन, मैसेज और व्हाट्सएप वॉयस रिकॉर्डिंग से गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लंगड़ाबार निवासी अनीता चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि सरौली चहरुम निवासी सारिका पांडेय करीब दो वर्ष से उन्हें और उनकी बड़ी बहन रंगीता चौधरी को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग करती है और जान से मारने की धमकी देती है।
पीड़िता के मुताबिक फोन कॉल के अलावा मैसेज, व्हाट्सएप, चैट और वॉयस रिकॉर्डिंग से भी धमकियां दी गई हैं। अनीता का कहना है कि धमकी भरे कई संदेशों और अन्य साक्ष्य उनके पास हैं।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने सड़क पर दिखाई देने पर जान से मारने के लिए दौड़ाने और सड़क हादसा कराने की धमकी भी दी। साथ ही कुछ लोगों को बुलाकर उठा ले जाने की बात कहने का भी आरोप लगाया है। लगातार मिल रही धमकियों से पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है।
एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।