{"_id":"6a7caf98dce036deb501aafb","slug":"rivers-receding-again-relief-for-the-people-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-155475-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नदियां फिर घटाव पर, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नदियां फिर घटाव पर, लोगों को राहत
विज्ञापन
दौलतपुर में कटान करती सरयू नदी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। सरयू का जलस्तर बुधवार को 78. 900 मीटर से घटकर 78. 450 मीटर पर पहुंच गया। इस तरह 24 घंटे के दौरान नदी के पानी में 15 सेंटीमीटर गिरावट दर्ज की गई। इससे बाढ़ की आशंका से भयभीत हुए लोगों को राहत मिली है। हालांकि कई स्थानों पर नदी द्वारा उपजाऊ भूमि को काटकर अपने में समाहित करने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
पिछले हफ्ते नदी के पानी में लगातार बढ़ोतरी जारी थी, जिससे नदी का जलस्तर तीन दिनों के भीतर 78.900 मीटर पर पहुंच गया था। इधर दो दिन नदी स्थिर रही, उसके बाद सोमवार शाम 4:00 बजे से मंगलवार शाम 4:00 बजे तक नदी के पानी में इस कदर गिरावट हुई कि जलस्तर घट कर 78.600 मीटर पर पहुंच गया।
बुधवार को नदी का पानी कम होने पर गायघाट दक्षिणी, चकदहा, सुअरहा, सियर कला, दौलतपुर, खालेपुरवा, पटौआ, आगापुर गुलरिहा, छपरा मगरवी, चपरा पूर्वी आदि गांव के लोग राहत की सांस ली। पड़रिया, दौलतपुर, जगदीशपुर के पास, रामपुर में नदी के द्वारा उपजाऊ जमीन की कटान करने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
पूजन, सर्वजीत, दयाराम, राम लगन, लालमन, लालचंद, दीनदयाल, ओमप्रकाश, सुरेश आदि का कहना है कि नदी के जरिये प्रतिवर्ष कटान किए जाने से कृषि योग्य जमीन का क्षेत्रफल कम होता जा रहा है। खेती करने योग्य भूमि कट जाने से आगे चलकर भोजन की समस्या सामने आ सकती है। कटान को रोकने के लिए कोई स्थाई समाधान किए जाने की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राप्ती 28 सेमी घटी
मेंहदावल। राप्ती का जलस्तर बुधवार से घटने लगा है। जहां मंगलवार को नदी का जलस्तर 75.80 मीटर पर पहुंच गया था। बुधवार को नदी का जलस्तर घटकर 75.52 मीटर पर आ गया। 24 सेंटीमीटर नीचे आ गया।
-- -- -- -
राप्ती का जलस्तर घट रहा है, कहीं से कोई दिक्कत नहीं है जलस्तर की लगातार निगरानी कराई जा रही है।
-दिनेश कुमार, अवर अभियंता