फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Farmers' income will increase through advanced cultivation of Shree Anna (millets) and maize.

Sant Kabir Nagar News: श्री अन्न और मक्का की उन्नत खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers' income will increase through advanced cultivation of Shree Anna (millets) and maize.
सेमरियावां। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक एवं लाभकारी फसलों की खेती से जोड़ने के लिए बुधवार को विकासखंड परिसर सेमरियावां में कृषि विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय कृषक विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनांतर्गत आयोजित गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को श्री अन्न और मक्का की खेती की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराकर उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और इसके पुनरोद्धार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में किसानों को खेती में नई तकनीक अपनाने, बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन करने तथा कृषि आधारित योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। वहीं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मक्का की खेती को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। पूर्व किसान सहायक बाल कृष्ण ने कहा कि मिलेट्स यानी श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को श्री अन्न आधारित खेती की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया। कम पानी और बदलते मौसम में अनुकूल मानी जाने वाली इन फसलों को लेकर किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने मक्का की खेती को गति देने के लिए किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विभाग का प्रयास है कि किसान बेहतर तकनीक का इस्तेमाल कर फसल उत्पादन बढ़ाएं और खेती से अधिक आय प्राप्त कर सकें।
इस दौरान पीपीएस शेषमणि वर्मा, बीटीएम संतोष पांडेय, एटीएम शिव कुमार,अमन कुमार,राम मल्हन, निसार अहमद, तबारक, मुबारक, विफई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed