सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Employment servants submitted a memorandum to the BDO and warned of agitation.

Sant Kabir Nagar News: रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Employment servants submitted a memorandum to the BDO and warned of agitation.
web -
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला परिसर में रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी उमेश कुमार ओझा को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित रहा।
Trending Videos

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा रोजगार सेवकों से कई प्रकार के कार्य कराए जाते हैं, लेकिन उनके मानदेय और वेतन भुगतान में लगातार अनदेखी की जा रही है। नेतृत्व कर रहे सुनील कुमार राय ने कहा कि छह माह से रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे होली जैसे बड़े त्योहार पर भी उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार कर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर अजय राय, संदीप कुमार, मोहित, विकास, पवन और शेषमणि सहित कई रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed