सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Father and son were returning after feeding their son in police custody.

Sant Kabir Nagar News: पुलिस कस्टडी में बेटे को खाना देकर लौट रहे थे पिता-पुत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Father and son were returning after feeding their son in police custody.
विज्ञापन
- डंपर की टक्कर से पिता की हुई मौत, पति की मौत से आशा कार्यकर्ता मालती का रो-रो कर बुरा हाल
Trending Videos



मगहर। मगहर चौकी क्षेत्र के मोहल्ला काजीपुर स्थित जोकहिया निवासी कमलेश अपने छोटे पुत्र प्रभात के साथ रविवार देर रात पुलिस गिरफ्त में रहे दूसरे बेटे सुजीत को कोतवाली में खाना देने के लिए गए थे। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, वहां से लौटते समय हाईवे स्थित मगहर तिराहे पर तेज रफ्तार डंपर से हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कमलेश की मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुत्र प्रभात गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। कमलेश की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

मोहल्ले वासियों ने बताया कि, कमलेश मूल रूप से जिले के बघुआ गांव के निवासी थे। इनका ससुराल मगहर के काजीपुर स्थित जोकहिया निवासी रामदेव के यहां है। वह पूरे परिवार के साथ नवासा पर रह रहे थे। उनके चार पुत्र दीपक (26) इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है। वहीं, सुजीत (23) सब्जी बेचता है। तीसरा बेटा तुषार (21) बाहर रहकर पेंटिंग का कार्य करता है, जबकि छोटा बेटा प्रभात (18) आईआईटी की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, कमलेश की पत्नी मालती आशा कार्यकर्ता हैं। पति की मृत्यु पर मालती व उनके बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी मालती बेसुध हैं, जबकि मोहल्ले के लोग भी हादसे के बाद शोक में हैं। मोहल्ले वालों के मुताबिक, पुलिस एक मामले में वांछित सुजीत को रविवार को पकड़ कर कोतवाली ले गई थी। बताया जाता है कि, मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से रास्ते का विवाद चल रहा है, जिसमें पहले से प्राथमिकी दर्ज है।
उन्होंने बताया कि कमलेश व उनका छोटा बेटा प्रभात मोटरसाइकिल से पुलिस कस्टडी में सुजीत को कोतवाली में खाना देकर देर रात घर लौट रहे थे। हाईवे स्थित मगहर तिराहे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। पिता कमलेश की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई, जबकि पुत्र प्रभात का दोनों पैर टूट गया है। पैर का ऑपरेशन होना है। कमलेश अभी किसी बेटे की शादी भी नहीं कर सके थे। बड़े पुत्र दीपक की शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed